{"_id":"62b20670c3ea4540c80b3a6b","slug":"joy-in-karampur-with-lalit-s-selection-for-commonwealth-games-ghazipur-news-vns6600714188","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपियन ललित चुने गए कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए, करमपुर में हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपियन ललित चुने गए कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए, करमपुर में हर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए सोमवार को जिस 18 सदस्यी भारतीय हाकी टीम की घोषणा की है। उसमें कभी मेघबरन-करमपुर के छात्र व प्रशिक्षु रहे ओलंपियन ललित कुमार उपाध्याय को भी शामिल किया गया है। ललित कुमार उपाध्याय के चयन से मेघबरन स्टेडियम के अन्य प्रशिक्षुओं व खेलप्रेमियों में हर्ष व्याप्त है। इसके पूर्व ललित तब चर्चा में आए थे। जब उन्होंने वर्ष 2016 में मलेशिया व मस्कट दोनों स्थानों पर आयोजित एशियन चैंपियंस ट्राफी में अपने देश को दो-दो स्वर्ण पदक दिलाया था। फिर 2016-17 में ओड़िशा के भुवनेश्वर में आयोजित विश्व हाकी लीग में ललित ने देश को कांस्य पदक दिलाया। फिर वे वर्ष 2017 में ही ढाका एशिया कप हाकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व वर्ष 2018 की चैंपियंस ट्राफी में देश को रजत पदक दिलाने में कामयाब रहे।
वर्ष 2018 में ही जकार्ता में आयोजित हुए एशिया गेम्स में भारत को कांस्य दिलाने में मदद की। ललित कुमार उपाध्याय तब चर्चा में अधिक आए, जब उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित हाकी टीम का तेजतर्रार सेंटर फॉरवर्ड खिलाड़ी के रूप में प्रतिनिधित्व किया। क्योंकि मुहम्मद शाहिद, विवेक सिंह व राहुल सिंह के बाद वे बनारस के चौथे लेकिन गाजीपुर के पहले ओलंपियन बने थे। मेघबरन स्टेडियम के हाकी कोच इंद्रदेव ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने वाले ओलंपियन हाकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय ने प्रदेश सरकार की ओर से पुलिस विभाग में ओएसडी की नौकरी का ऑफर ठुकरा कर सबको चौंका दिया था। कहा कि ललित का खेल प्रदर्शन अनुपम है। कॉमनवेल्थ में ललित स्ट्राइकर की भूमिका निभाएंगे। जबकि टेलीफोन पर हुई बातचीत में अर्जुन अवार्डी ओलंपियन ललित कुमार उपाध्याय ने बताया कि हाकी को सफलता की ऊंचाईयों पर ले जाने का जो सपना मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक स्व. तेजबहादुर सिंह ने देखा था। हम उसी को पूरा कर रहे हैं।