फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jewelry stores targeted by thieves

चोरों ने आभूषण दूकानों को निशाना बनाया

Sat, 19 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sat, 19 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Jewelry stores targeted by thieves
नगर में आभूषण की तीन दूकानों में शुक्रवार की रात चोर 60 हजार से ज्यादा के जेवर और नकदी चुरा ले गए।  चोर तीसरी दूकान में घुसे थे कि होमगार्ड का जवान वहां पहुंच गया। बदमाशों ने उसका सिर फोड़ दिया और भाग
विज्ञापन


निकले। सब्बलपुर कला में शुक्रवार की रात रामफल यादव के घर में घुसे चोर लाखों के गहने उठा ले गए। गांधी चौक पुलिस पिकेट के पास शुक्रवार की रात चोर आभूषण की एक दूकान का ताला तोड़ रहे थे। आवाज सुनकर होमगार्ड
विज्ञापन


मुरली पांडेय मौके पर पहुंचा तो चोरों ने उसके सिर पर लाठी मार दी। उसका सिर फुट गया और चोर भाग निकले। इससे पहले चोरों ने ओमप्रकाश वर्मा की आभूषण की दूकान में चोरी कर ली थी। ओम प्रकाश ने बताया कि चोर एक
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स ले गए हैं जिसमें राशन कार्ड आधार कार्ड वोटर कार्ड समेत जरूरी कागजात थे। चोरों ने सब्जी मंडी स्थित राजू  वर्मा के आभूषण की दुकान का शटर तोड़ कर आर्टिफिशियल आभूषण सहित लगभग 20 हजार रुपये उठा ले

गए। राजू को घटना की जानकारी सुबह हुई। शुक्रवार की ही रात स्टेशन बाजार निवासी  टुनटुन वर्मा की आभूषण की  दूकान में छत की पटिया उखाड़कर घुसे चोर सामान उठा ले गए। छत पर अंग्रेजी शराब की बोतल मिली। इससे


आशंका जताई जा रही है कि घटना को अंजाम देने के पहले चोरों ने शराब पी होगी। टुनटुन वर्मा ने बताया  की लगभग 40 हजार रुपए के आभूषणों की चोरी हुई है। जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज अखिलेश मौर्या, प्रभारी कोतवाल

संतोष सिंह ने दूकानों का निरीक्षण किया और वीडियोग्राफी कराई। उधर, नगर के रघुनाथ जायसवाल के घर में चोरी का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed