{"_id":"5973880d4f1c1b1c658b466c","slug":"jewelry-and-cash-theft-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से आभूषण और नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से आभूषण और नगदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के अंजहीघाट मुहल्ले में शुक्रवार को चोरों ने सर्राफ मकान को अपना निशाना बनाया। चोर मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे दो लाख के आभूषण और दस हजार रुपये नगदी उठा ले गए। शनिवार को वाराणसी से पहुंचे परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
अजंहीघाट मुहल्ला निवासी कन्हैया वर्मा एक सप्ताह पूर्व अपने परिवार के साथ वाराणसी गए हुए थे। शनिवार की सुबह जब परिजनों के साथ घर पहुंचे तो देखा की मकान के मुख्य गेट का ताला खुला हुआ है। गेट का ताला खुला देख उन्हें किसी घटना की आशंका सताने लगी। वह मकान के अंदर प्रवेश किए तो देखा की सभी कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखे आलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमे पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। बताया कि आलमारी में रखे करीब 2 लाख के आभूषण और 10 हजार नगदी चोर चुरा लिए है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। कोतवाल सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।