{"_id":"6733a6ca03b37ee73d0f7f46","slug":"jewellery-worth-rs-8-lakh-looted-from-a-bullion-trader-ghazipur-news-c-20-1-vns1005-789086-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सराफा व्यवसायी से आठ लाख के आभूषण लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सराफा व्यवसायी से आठ लाख के आभूषण लूटे
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जयनपुर पुलिया पर मंगलवार की देर शाम दो बाइक सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने तमंचा की मुठिया वारकर सराफा व्यवसायी से आठ लाख का आभूषण लूट लिए।
वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग में जुट गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी डा. ईरज राजा ने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।
डहरा कला गांव निवासी अरमान अंसारी भीमापार में सराफा की दुकान चलाते हैं। वह दुकान बंद करके बैग में आभूषण लेकर भाई इरफान के साथ बाइक से घर जा रहे थे। सैदपुर- भीमापार मार्ग स्थित जयनपुर पुलिया पर पीछा कर रहे दो बाइक सवार नकाबपोश चार लुटेरों ने घेराबंदी कर बाइक रोक ली। जब तक अरमान और उसका भाई कुछ समझता एक लुटेरे ने तमंचा की मुठिया से अरमान के सिर पर वारकर कर दिया।
विज्ञापन
यह देख भाई इरफान आभूषण भरे बैग को लेकर भागने लगा और एक आॅटो में बैठ गया। तब तक लुटेरे आॅटो का पीछा कर घेरकर रोक लिए। यह देख आॅटो चालक घबड़ा गया और आभूषण भरे बैग को सड़क पर फेंक दिया।
लुटेरे तमंचा लहराते बैग लेकर फरार हो गए। सैदपुर सीओ अनिल सिंह ने बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।