फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jewellery worth lakhs including cash worth one lakh stolen

Ghazipur News: एक लाख की नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी

Mon, 05 May 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs including cash worth one lakh stolen
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र गोसलपुर गांव में रविवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए एक लाख नकदी और करीब 10 लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गोसलपुर गांव निवासी हरेराम का परिवार रिश्तेदारी में निमत्रंण पर गया था। घर पर हरेराम ही थे। वह देर रात खाना खाने के बाद सभी कमरों में ताला बंद कर घर के मुख्य गेट के बाहर सो रहे थे। देर रात चोर सीढ़ी के सहारे छत के पीछे से चढ़कर घर में घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। दूसरे दिन सुबह हरेराम की नींद खुली तो उन्होंने घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। किसी अनहोनी की आशंका पर घर के पीछे बने शौचालय की छत से घर के अंदर घुसे तो देखा कि दो कमरों के गेट और उनमें रखे आलमारी और बक्सों का ताला टूटा है। उनमें रखा एक लाख रुपये नकदी और पत्नी व पुत्री के दो मंगलसूत्र, एक झुमका, मांगटीका, नथिया, चांदी के दो पायल, एक नथुनी, दो झुमके, चांदी का एक बाजूबंद, कड़ा, छड़ा़, एक पायल और बहू का मंगलसूत्र, पायल, नथिया, लाॅकेट सहित करीब 10 लाख रुपये के आभूषण गायब थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इधर पांच दिन पूर्व बीते 30 अप्रैल को चोरों ने अकटही गांव स्थित शिव मंदिर में लगी मां दुर्गा की मूर्ति से सोने की आंख उड़ा दी थी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed