फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jeep carrying children to school overturned, 5 injured

Ghazipur News: बच्चों को स्कूल लेकर आ रही जीप पलटी, 5 घायल

Thu, 28 Aug 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Jeep carrying children to school overturned, 5 injured
हरदासपुर खुर्द गांव में बच्चों से भरी स्कूली की पलटी जीप। वीडियो ग्रैब
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित एक पब्लिक स्कूल के छात्रों को लेकर विद्यालय आ रही एक प्राइवेट जीप अनियंत्रित होकर बुधवार को पलट गई। हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने छोड़ दिया। निजी विद्यालय प्रबंधक राम अवध कुशवाहा ने बताया कि स्कूल के बच्चों को नियमित विद्यालय लाने वाला वाहन खराब हो गया था। बच्चों को प्राइवेट जीप से स्कूल लाया जा रहा था। संकरे रास्ते और बारिश से मिट्टी का फिसलन होने से वाहन पलट गया। हादसे में पांच बच्चों को चोट आई है। इसमें आराध्या और शगुन का सिर फट गया, जिन्हें उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया। जखनिया एसडीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए है। जल्द ही विद्यालयों के वाहनों की सघन जांच कराई जाएगी और जहां भी खामियां मिलेगी, वहां कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed