फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jawan dies of cardiac arrest during parade

परेड के दौरान हृदयगति रूकने से जवान का निधन

Wed, 19 Oct 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jawan dies of cardiac arrest during parade
सादात थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी झारखंड के गिरिडीह में परेड के दौरान सीआरपीएफ जवान संतोष यादव (40) की मंगलवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बुधवार को जवान का पार्थिव शव पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सीआरपीएफ वाराणसी के असिस्टेंट कमांडेंट के नेतृत्व में जवानों ने अंतिम सलामी दी। सैदपुर के जौहरगंज स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शिकारपुर गांव निवासी संतोष यादव (40) वर्ष 1999 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात थे। कुछ दिन पूर्व वह झारखंड के गिरिडीह में ट्रेनिंग लेने आए थे। मंगलवार की सुबह परेड के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया था, जहां हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर प्रयागराज से पत्नी और दोनों बच्चे भी गांव पहुंच गए थे। जवान के दोनों बच्चे प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करते हैं। जवान का पार्थिव शरीर दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे उनके पैतृक गांव शिकारपुर पहुंचा। सैकड़ों की भीड़ के बीच जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर वाहन से उतरा, उसे देखकर घर परिवार के लोग धाड़े मारकर रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन

पत्नी अनिता यादव का रो रोकर बुरा हाल था। उनके बड़े पुत्र लकी और पुत्री कली पिता का शव देखकर अचेत हो गए। जवान के पिता चन्द्रदेव को बिलखते देख वहां मौजूद लोग भी के भावुक हो गए। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव और सीआरपीएफ वाराणसी के असिस्टेंट कमांडेंट सुजय कुमार के नेतृत्व में जवानों ने सलामी दी। इस दौरान संतोष यादव अमर रहे के नारों से वातावरण गूंज उठा। सेना और सीआरपीएफ में भर्ती होने की तैयारी करने वाले क्षेत्र के सैकड़ों युवक नारे लगाते रहे। सैदपुर के जौहरगंज स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed