फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jawan accused of cheating him of Rs 28.60 lakh

Ghazipur News: जवान से 28.60 लाख की ठगी का आरोप

Wed, 18 Feb 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Jawan accused of cheating him of Rs 28.60 lakh
बरेसर। ऑपरेशन सिंदूर के तहत जम्मू-कश्मीर में तैनात रहे जवान रामकेश राजभर से 28.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो लोगों पर जालसाजी और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाना बरेसर में तहरीर दी है।
विज्ञापन

भोपतपुर (बासुदेवपुर) निवासी रामकेश राजभर ने पुलिस को बताया कि वह ऑपरेशन सिंदूर के तहत जम्मू-कश्मीर में कार्यरत थे। इसी दौरान उन्होंने जमीन खरीदने और बच्चों की शादी के लिए बैंक से 28.60 लाख रुपये का लोन लिया था। आरोप है कि सुखपुरा (नोनहरा) निवासी गोविन्दा राजभर और खजुरगांव (कासिमाबाद) निवासी विनय सिंह कुशवाहा ने पांच लाख रुपये कमीशन का लालच देकर उनसे रुपये ले लिए। साथ ही छह माह तक बैंक की किस्त भरने का वादा भी किया गया, लेकिन आरोपियों ने न तो ईएमआई जमा की और न ही मूलधन वापस किया। पीड़ित का आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी धमकी देते हुए कहते हैं कि जो करना है कर लो, हम छह साल तक न ईएमआई देंगे और न पैसा लौटाएंगे। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने कोई लीगल दस्तावेज, इकरारनामा या लिखित समझौता भी नहीं दिया। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसने अलग-अलग तारीखों में आरटीजीएस के जरिए रुपये ट्रांसफर किए थे। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed