फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   janch

जांच टीम ने विकास कार्यों की शुरू की जांच

Tue, 12 Jan 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
janch
जमानिया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी व अवर अभियंता पर वित्तीय भ्रष्टाचार में लिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया और जांच की मांग की है। मंगलवार को जांच टीम नगर स्थित लोक निर्माण डाक बंगला पहुंची। टीम के सदस्य विकास कार्यों के सभी फाइलों की जांच करने में व्यस्त रहे। नगर के दो मनोनीत सभासद जय प्रकाश गुप्ता व कमल कुमार निगम ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इस पर जिलाधिकारी ने तीन सदस्य टीम गठित कर जांच की अनुमति दी। इ पर बीते आठ जनवरी को तीन समस्य टीम ने नगर पालिका द्वारा कराए गए कार्यों की जांच की। शिकायतकर्ता कमल कुमार निगम और जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी को नगर पालिका में वित्तीय अनियमितता के संबंध शिकायत की थी। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी वित्तीय एवं राजस्व उपजिलाधिकारी एवं वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद की एक जांच समिति गठित की गई है।गठित तीन सदस्य टीम लोक निर्माण डांक बंगला पहुंचकर पूर्ण में कराई गई, विकास कार्यों की दर्जनों फाइलों की जांच करने में जुटे रहे। 11 बिंदुओं पर निष्पक्ष ढंग से जांच की कार्रवाई की जा रही है। फर्जी ढंग से विकास कार्यों पर कागजातों पर दिखाकर सरकारी धन के बंदर बांट का खुलासा बहुत जल्द हो जाएगा। मालूम हो की पालिका अध्यक्ष ईओ एक चहेते फर्म को नियम के विरूद्ध ठेका देकर शासन की धनराशि का जमकर बंदर- बांट किया। इस अवसर पर लेखाधिकारी दीपक सिंह, उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी अब्दुल सब्बुर के साथ शिकायत कर्ता मनोनीत पालिका सदस्य कमल कुमार निगम, जय प्रकाश गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed