फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jam for road , drainage

नाली और सड़क निर्माण के लिए लगाया जाम

Sun, 04 Dec 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Jam for road , drainage
प्रदर्शन - फोटो : file
नगर के वार्ड नंबर 18 कपूरपुर के रजदेपुर मलिन बस्ती में नाली एवं सड़क निर्माण न कराने पर रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।लोगों ने अपनी मांगों को लेकर टेढ़वा रेलवे क्रासिंग पर चक्काजाम कर दिया। नगरपालिका अधिकारी के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस मौके पर समाजसेवी विवेक सिंह ने कहा कि रजदेपुर मलिन बस्ती में नाली और सड़क निर्माण के लिए सभासद सभासद आशुतोष गुप्ता की तरफ से कई बार नगरपालिका और जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया गया। इसकी वजह से एक तरफ जहां कई लोगों के घरों में गंदा पानी घुसा हुआ है, वही रास्ते पर भी पानी फैला हुआ। पानी लगे रहने की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी से दुर्गंध आने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है।
विज्ञापन


जाम की जानकारी होते ही शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन जाम करने वाले इस जिद पर अड़े रहे कि जब तक मौके पर नगरपालिका का कोई अधिकारी आकर वार्ता नहीं करता है, तब तक जाम समाप्त नहीं होगा। नगरपालिका के कर अधीक्षक विजयशंकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक महीने के अंदर सड़क एवं नाली का निर्माण कराकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। आने-जाने में लोगों की परेशानियां कुछ कम हो सके, इसके लिए रास्ते पर कंकड़ और राबिश डलवाया जाएगा। इस आश्वासन पर तीन घंटा बाद जाम समाप्त हुआ। जाम करने वालों में सभासद आशुतोष गुप्ता, चंदन वर्मा, श्यामदेव राव, सुमंता देवी, शाहिद खान, अब्दुल राफेज्या, ओमप्रकाश, विष्णु गुप्ता, दिनेश कुमार सहित दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed