{"_id":"5d1e3c878ebc3e3cc057b781","slug":"jaganath-yatra-ghazipur-news-vns471017778","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान जगन्नाथ का रथ खींच भक्त हुए निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान जगन्नाथ का रथ खींच भक्त हुए निहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। सुंदर रथ पर सजा कर भगवान श्रीकृष्ण, भाई बलराम तथा बहन सुभद्रा को नगर भ्रमण कराया गया। स्टीमरघाट जगन्नाथ मंदिर से निकली यह यात्रा मिश्रबाजार स्थित शिव मंदिर पर पहुंची। इस दौरान लोग रथ खींच कर अपने को निहाल किए। रास्ते भर लोग भगवान के जयकारे करते हुए तथा झूमते हुए चल रहे थे। जिस स्थान से यह यात्रा गुजर रही थी वहां का माहौल भक्तिमय हो जा रहा था।
आषाढ़ मास के शुक्ल प्रतिपदा को कई साल से यह पारंपरिक यात्रा निकाली जाती है। स्टीमरघाट से चल कर यह यात्रा नखास, फाटक, टाऊनहाल, लालदरवाजा होते हुए शिव मंदिर पहुंची। वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। इसी क्रम में कुर्था गांव स्थितपवहारी बाबा के आश्रम से भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूम धाम सेनिकाली गई। इसमें आस पास के कई गांवों के श्रद्धालुओं ने सुसज्जित रथ कीरस्सी खींच कर अपने को सौभाग्य शाली बनाया। यह यात्रा गांव के बाहर पहुंचीजहां लोगों ने विधिवत पूजन अर्चन किया। कुर्था स्थित पवहारी बाबा आश्रमसे दोपहर को भगवान जगन्नाथ, बल भद्र तथा सुभद्रा की भव्य प्रतिमा कोसुसज्जित रथ पर सवार किया गया। इस मौके पर विधिवत मंत्रोच्चार किया गया।इसके बाद श्रद्धालु रथ को खींचते हुए गांव के बाहर तक लाए। रथयात्रा मेंशामिल लोग गाजा बाजा के साथ नाचते झूमते चल रहे थे। रथयात्रा के विश्रामस्थल पर लोगों ने प्रतिमाओं का दर्शन पूजन किया। यह क्रम देर शाम तक चलतारहा। इस मौके पर विशाल मेला लगाया गया था। जिसमें तरह तरह की दुकानों परलोगों ने सामान खरीदा। देर शाम यह रथ फिर धूमधाम से वापस आश्रम पहुंची।वहां फिर भगवान की प्रतिमाओं को मंदिर में प्रतिष्ठित कर दिया गया। इस मौकेपर पुजारी अमरनाथ तिवारी, मुकेश तिवारी, अमित तिवारी, आदि ने सराहनीयभूमिका निभाई।