फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jagadguru Shankaracharya's Three-Day Visit Begins Today

Ghazipur News: जगद्गुरु शंकराचार्य तीन दिवसीय दौरे आज से

Fri, 08 May 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Jagadguru Shankaracharya's Three-Day Visit Begins Today
गाजीपुर। सनातन धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु एवं उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपनी 81 दिवसीय गविष्टि यात्रा के तहत शुक्रवार से जनपद के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यात्रा के दौरान वह जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर गौ-भक्तों और आमजन से संवाद करेंगे।
विज्ञापन

आयोजन समिति के जिला प्रभारी हर्ष मिश्रा और सह-संयोजक मनोज सिंह ने बताया कि शंकराचार्य की यह यात्रा गो-रक्षा और गो-माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। इस दौरान किसी बड़े मंचीय कार्यक्रम के बजाय गांव-गांव जाकर जनसंपर्क और संवाद पर विशेष जोर रहेगा। शंकराचार्य का आगमन शुक्रवार को जिले में होगा। साथ ही जखनियां विधानसभा क्षेत्र के हंसराजपुर चौराहे पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शादियाबाद में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है। नौ मई को शंकराचार्य सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के बौरावां पहुंचेंगे, जहां गौ-भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह बूढ़े महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। गाजीपुर सदर, जंगीपुर और जहूराबाद विधानसभा क्षेत्रों में भी उनका भ्रमण प्रस्तावित है। इस दौरान ब्राह्मण मंच से मनोज पाण्डेय बाबा, समाजसेवी रामनाथ ठाकुर, एडवोकेट रणजीत सिंह तथा डॉ. अभिषेक कुमार पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed