फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jaam due to police inactivity

ग्रामीणों ने गाजीपुर-आजगमढ़ मार्ग पर लगाया जाम

Tue, 01 Nov 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 01 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में एक हफ्ते पहले आमारी रेलवे क्रासिंग के पास एक दवा व्यवसायी की गोली मारकर की गई हत्या एवं लूट के मामले में पुलिस की शिथिलता से नाराज ग्रामीण मंगलावर की सुबह सड़क पर उतर गए। इस दौरान गाजीपुर-आजगमढ़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे एसपी सिटी केशव चंद्र गोस्वामी और जखनिया एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


लगातार तीन घंटे तक चले जाम के चलते मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
बता दें कि 22 अक्टूबर को देर शाम दवा व्यवसायी डॉ. सुनील चौहान सिखड़ी बाजार स्थित अपनी दूकान एवं क्लिनिक बंद कर बाइक से सुल्तानपुर गांव निवासी अपने रिश्तेदार डॉ. अक्षयलाल चौहान के घर जा रहे थे। इसी दौरान अमारी रेलव े क्रासिंग के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस अभी तक इस प्रकरण का खुलासा नहीं कर सकी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने गाजीपुर-आजगमढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक रविशंकर छबि ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया था। एसपी सिटी के निर्दूेश पर भुड़कुड़ा सीओ के नेतृत्व में थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटे हुए थे, लेकिन दीपावली का त्योहार नजदीक होने से घटना में त्वरित कार्रवाई नहीं हो सकी। घटना के एक सप्ताह बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी अभी तक न होने से नाराज लोगों ने आज गाजीपुर-आजगढ़ मार्ग स्थित विद्युत सब-स्टेशन के पास जनवादी पार्टी के नेतृत्व में जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की जानकरी होने पर पहुंचे एसपी सिटी केशव चंद्र गोस्वामी , एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा, सीओ जर्नादन दूबे ने ग्रामीणों को काफी समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया। एसपी सिटी ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि पूरे घटना की तह तक पुलिस पहुंच चुकी है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा। चक्काजाम करने वालों में जनवादी पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौहान, राजनाथ सिंह चौहान, विनोद चौहान, कृष्णा चौहान, बीके चौहान, ओमप्रकाश चौहान, मुन्ना चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed