फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   It was difficult to run the house, shut down the liquor shop

घर चलाना हुआ मुश्किल, बंद कराओ शराब दुकान

Wed, 17 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
It was difficult to run the house, shut down the liquor shop
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के महेवा गांव स्थित देसी शराब की दुकान पर बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और ताजीपुर-ढढनी संपर्क मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शाम करीब चार बजे महिलाओं को वापस घर भेजा।
विज्ञापन

देसी शराब दुकान को बंद कराने को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि इसकी वजह से घर के पुरुष अपनी कमाई शराब में उड़ा रहे हैं। इससे घर चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं प्रतिदिन शाम में शराब प्रेमियों का मेला सड़क पर लगा रहता है। मार्ग से गुजरने वालों को खासी समस्या होती है। परिवार सहित आवागमन करने वालों को सदैव इस सड़क पर छेड़छाड़ और दुर्घटना का डर बना रहता है। महिलाओं ने महेवा ढढनी मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान महेवा चट्टी की सभी दुकानें बंद रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद महिलाओं को समझा बुझा कर वापस किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि महेवा गांव के पास स्थित देसी शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही थी। उन्हें समझा बुझाकर शाम करीब चार बजे वापस भेज दिया गया है। एहतिहात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed