फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   It was a tremendous jam

जाम में थम गए वाहनों के पहिए

Tue, 19 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 19 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
It was a tremendous jam
जाम में फंसे वाहन और राहगीर
तमाम प्रयासों के बाद भी शहर को जाम की समस्या से मुक्ति नहीं दिलाई जा सकी है। सड़क के किनारे जहां तहां आड़े तिरछे वाहनों को खड़ा किए जाने के कारण आए दिन घंटों जाम लगता है जिससे लोग परेशान होते हैं। सोमवार को विशेश्वरगंज, मिश्र बाजार, लंका, रौजा ओवरब्रिज क्षेत्र पूरी तरह से जाम रहा। इस दौरान लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन



शहर के मिश्रबाजार, महुआबाग, सकलेनाबाद, सिंचाई विभाग तिराहे के पास कंपनियों के शो रूम, बड़ी दूकानें और मॉल खुले हैं लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई। स्थिति यह है कि खरीदारी करने शहर में आए लोग जहां तहां आड़े तिरछे चारपहिया वाहनों को खड़ा कर देते हैं जिससे जाम लग जाता है।
विज्ञापन



सोमवार को 11 बजे विशेश्वरगंज में जाम लग गया जिससे लंका, महुआबाग, महुआबाग-सकलेनाबाद मार्ग, मिश्र बाजार भी जाम की चपेट में आ गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में कई स्कूलों के रिक्शे फंसे हुए थे। तल्ख धूप और भीषण गर्मी के चलते रिक्शों पर सवार स्कूली बच्चों के चेहरे सुर्ख हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम को समाप्त कराने के लिए कहीं पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। जाम की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस प्रशासन की व्यापारियों के साथ दो माह पहले हुई बैठक में लिए गए निर्णय के तहत मिश्र बाजार से सब्जी मंडी को हटाकर रौजा ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट कर दिया गया। महुआबाग से लेकर मिश्रबाजार तक अतिक्रमण हटवाया गया, इसके बाद भी जाम से मुक्ति नहीं मिली। बड़े शोरूमों के आसपास पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed