फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   It is the responsibility of journalists to expose corruption: District Judge

भ्रष्टाचार को उजागर करना पत्रकारों की जिम्मेदारी : जिला जज

Fri, 30 May 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
It is the responsibility of journalists to expose corruption: District Judge
गाजीपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विभिन्न पत्रकार संगठनों की तरफ से शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे भ्रष्टाचार को उजागर करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनौतियां हर क्षेत्र में हैं लेकिन व्यक्ति को अपना कर्तव्य निष्ठापूर्वक निभाना चाहिए। अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने कहा कि पत्रकार और न्यायाधीश दोनों ही कलम के सिपाही हैं। डिजिटल युग में पत्रकार की जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने कहा कि पत्रकारों की जनचेतना का ही परिणाम था कि हमें आजादी मिली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि बिना वजह किसी पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है। वरिष्ठ पत्रकार मुन्नीलाल पांडेय ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम सही तथ्यों को निडर होकर जनता के सामने लाएं। इस मौके पर होमियोपैथिक कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेंद्र सिंह राजपूत, अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, सिविल बार के अध्यक्ष रामयश यादव, विनय सिंह, प्रवीण राय, आलोक त्रिपाठी, अविनाश प्रधान आदि पत्रकार उपस्थित रहे। अध्यक्षता अशोक श्रीवास्तव और संचालन महासचिव आशुतोष त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की विचार गोष्ठी जिलाध्यक्ष उधम सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, प्रवीण राय, प्रमोद राय, अभिषेक सिंह, संजय मिश्रा, मदन कुशवाहा, अमरजीत राय, तनवीर खान, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, आनंद प्रकाश यादव, सदानंद यादव ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन राजेश सिंह ने किया। वहीं, श्रमजीवी पत्रकार संगठन के मिश्र बाजार स्थित कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed