{"_id":"692b492cb1fe256637020bed","slug":"it-is-not-possible-to-complete-the-counting-forms-by-the-fourth-extend-the-time-mla-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-142985-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार तक गणना प्रपत्रों को पूर्ण करना संभव नहीं, समय बढ़ाएं : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार तक गणना प्रपत्रों को पूर्ण करना संभव नहीं, समय बढ़ाएं : विधायक
सपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह-संवाद
Link Copied
गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में शनिवार को एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक जिला कार्यालय में हुई। इसमें कार्यक्रम की प्रगति, मतदाता गणना प्रपत्र वितरण तथा फॉर्म भरने से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि और जनपद के एसआईआर कार्यक्रम के संगठन प्रभारी, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि अभी तक जनपद के कई बड़े गांवों में बूथ स्तर पर गणना प्रपत्र वितरित नहीं हो पाए हैं। सर्वर लगातार डाउन रहने से बीएलओ समय पर फॉर्म भर नहीं पा रहे हैं। अधिकांश स्थानों पर बिना समुचित ट्रेनिंग के बीएलओ द्वारा फॉर्म भरे जाने से गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते 4 दिसंबर तक मतदाता गणना प्रपत्रों को पूर्ण करना संभव नहीं है। सिंह ने निर्वाचन आयोग से एसआईआर कार्यक्रम की समय सीमा कम से कम 3 माह बढ़ाने की जोरदार मांग की। बैठक में विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, विधायक जयकिशन साहू, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम के अलावा सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, डॉ. ननकू यादव, सुधीर यादव आदि उपस्थित रहे। पूर्व विधायक सुब्बा राम को दी गई श्रद्धांजलि-बैठक के अंत में जखनिया के पूर्व विधायक सुब्बा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। पार्टी कार्यालय में उनके पार्थिव चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया गया। सभी नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।