फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   It is more difficult to build a house, inflation put a hindrance

आशियाना बनवाना और भी मुश्किल, महंगाई ने डाला अड़ंगा

Tue, 12 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
It is more difficult to build a house, inflation put a hindrance
गाजीपुर। सरिया-सीमेंट के बाद अब बिजली वायरिंग का सामान भी 10 से 15 फीसदी तक महंगा हो गया है। इसके अलावा इधर दो महीनों के अंदर बाजार में कॉपर और प्लास्टिक के सामानों की कीमतों में भी काफी तेजी आई है। हालांकि इसके पीछे डीजल एवं पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी को ही प्रमुख कारण बताया जा रहा है। वहीं चीन से कच्चा माल न आने और यूक्रेन में चल रही जंग भी महंगाई के पीछे का खास कारण बताया जा रहा है। इसके चलते सरिया और सीमेंट के दामों में काफी बढ़ोत्तरी हो गई।
विज्ञापन

पिछले दो महीने के भीतर सरिया का दाम 6000-6500 से बढ़कर 8000-85000 हो गया। 25-40 रुपए प्रति बोरी की बढ़ोत्तरी सीमेंट में भी देखी जा रही है। इसके अलावा इन दिनों बिजली वायरिंग के सामानों के दामों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। अमवातर-इचवल के थोक व्यापारी नंदलाल यादव ने बताया कि बिजली के कॉपर तार के दाम ढाई सौ से लेकर चार सौ रुपए तक बढ़े हैं। तार के साथ ही पीवीसी पाइप, पंखा और एलईडी बल्ब के दामों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इसके चलते आम आदमी के लिए पक्का मकान बनवाना अब कठिन हो गया है।
विज्ञापन

बढ़ गए दाम इतने (रुपए/किलो में)
सामान पहले अब
तार1 एमएम 980 1280
1.5 एमएम 1190 1820
2.5 एमएम 2100 2810
पीवीसी पाइप प्रति दस फीट
पहले अब
90 130-150
पंखा
पहले अब
1000-12000 1300-15000
एलईडी बल्ब
पहले अब
80-100 120-180
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed