फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Issue of development and university raised in Ghazipur at Election discussion

चुनाव विमर्श: गाजीपुर में विकास व विश्वविद्यालय का उठा मुद्दा, विपक्ष ने खोला समस्याओं का पिटारा; मिला जवाब

Fri, 19 Apr 2024 04:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 04:38 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर में कराए गए कार्यों को भी गिनाया साथ ही सपा प्रत्याशी और बसपा के सीटिंग सांसद अफजाल अंसारी की ओर से कराए गए विकास कार्यों का हिसाब मांगा। वहीं, सपा ने रोटी, कपड़ा, मकान, बेरोजगारी, शिक्षा को अपना एजेंडा बताया तो कांग्रेस ने न्याय योजना की चर्चा की और पूर्व में अपनी सरकार की ओर से कराए गए कार्यों को गिनाए।

विज्ञापन
Issue of development and university raised in Ghazipur at Election discussion
चुनाव विमर्श में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोजगार, महंगाई, शिक्षा व सुरक्षा के मुद्दों पर चुनाव होगा। कोई भ्रष्टाचार समाप्त कराने तो कोई विश्वविद्यालय स्थापना सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण का ताल ठोंका। एक तरफ जहां भाजपा ने केंद्र और प्रदेश के विकास को गिनाया तो कांग्रेस, सपा और बसपा ने विभिन्न समस्याओं का पिटारा खोलकर रख दिया। 

विज्ञापन


मौका था लोकसभा चुनाव में मुद्दों की पड़ताल के लिए सोमवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित चुनाव विमर्श का। बैजनाथ इंटर कॉलेज राजदेपुर में आयोजित इस संवाद से गाजीपुर के विकास, विश्वविद्यालय की स्थापना और सुरक्षा का मुद्दा सामने आया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम, सपा से प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह, बसपा से डॉ. शम्मी कुमार सिंह और भारतीय लोकवाणी पार्टी के प्रत्याशी धनंजय तिवारी ने हिस्सा लिया। कॉलेज की छात्राओं के अलावा व्यापारियों, अधिवक्ताओं और शिक्षकों ने उनसे सवाल पूछे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद में शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, बेरोजगारी, विकास और भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दा रहा। पक्ष ने उपलब्धियां गिनाई तो विपक्ष ने कमियां भी गिनाई। भाजपा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

बोले राजनैतिक दलों के लोग

विकसित भारत के संकल्प के साथ हम चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी भी समझ रहा है कि भाजपा में ही उसका हित सुरक्षित है। गाजीपुर में ही देखिए, सड़क से लेकर ट्रेन तक की सुविधाएं बढ़ी हैं। इससे वाराणसी, लखनऊ तक का सफर आसान हुआ है। यहां मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए बिहार तक से लोग आ रहे हैं। लेकिन, यहां के सीटिंग सांसद अफजाल अंसारी पांच वर्षों में एक परियोजनाओं को नहीं गिना सकते हैं, जो बसपा से सांसद होते हुए भी सपा से टिकट लेकर आ गए हैं। नैतिकता थी तो इस्तीफा देकर आते। - सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा

जनपद के युवाओं और छात्रों ने विश्वविद्यालय स्थापना के लिए खून से पत्र लिखा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बेराेजगारी और महंगाई चरम पर है। लेकिन, सरकार इसके बारे में नहीं सोच रही है। बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सिलिंडर तक के दाम कम नहीं कर सकी है। गाजीपुर में ही चीनी मिल और कताई मिल बंद पड़ी हुई है। सरकार सिर्फ युवाओं को बातों से लुभाने का काम कर रही है। मौका मिलेगा तो हम करके दिखाएंगे। - सुनील राम, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

भाजपा की सरकार ने देश को बांटने का काम किया है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। हम सत्ता में आए तो सेना भर्ती कराएंगे। लड़कियों को केजी से लेकर पोस्ट ग्रजुएट तक की शिक्षा मुफ्त देंगे। महिलाओं के प्रति अपराध पर नियंत्रण के लिए जीरो टालरेंस नीति व राष्ट्रीय स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी करने का वादा किया गया है। रिक्तियों को भरने का काम करेंगे। - डॉ. समीर सिंह, सपा

बसपा कर्मपत्र में विश्वास करती है। हमारा प्रत्याशी जीतकर सदन पहुंचेगा तो हम गाजीपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना कराने का प्रयास करेंगे। बंद पड़ी नंदगंज में चीनी मिल और बढ़ौरा में कताई मिल को चालू कराएंगे। औद्योगिक गलियारे की स्थापना कराएंगे, साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी योजनाएं लागू करने का प्रयास करेंगे। - डॉ. शम्मी कुमार सिंह, बसपा

सवाल और जवाब

Issue of development and university raised in Ghazipur at Election discussion
उरूज, जागृति अग्रवाल, शेषनाथ यादव और अंजली प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
क्या गर्ल्स सेफ हैं। शाम सात बजे के बाद लड़कियां और महिलाएं घरों से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। देर शाम बाहर निकलने पर लोग कमेंट करते हैं। क्या हर जगह पुलिस है। - जागृति
जवाब : भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप दस बजे रात में बाहर निकलिए और घर लौटकर मुझे फोन करके बताइए, क्या दिक्कत हुई। प्रदेश में रोमियो क्वाड का गठन हुआ है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए डायल 112 में खुद महिलाएं रहती हैं। जबकि प्रदेश में पहले की सरकार के मुखिया कहते थे कि लड़कों से गलती हो जाती है।

आप सभी जनपद को बेहतर क्या देंगे, भरोसा दिलाइए। - अंजलि प्रधान
जवाब : सभी दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि जनपद को विकास के पथ पर अग्रसर किया जाएगा। उनकी सरकार में जिले में विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए। मौका मिलने पर इसे और आगे ले जाने का कार्य किया जाएगा।

गोराबाजार में सड़क का निर्माण हुआ, उसके बाद खोदाई कर दी गई। पहले खोदाई हो जाने के बाद क्यों नहीं सड़क का निर्माण हुआ। - शेषनाथ यादव, छात्र
जवाब : भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जनपद के अंदर सड़क और स्वास्थ्य क्षेत्र की दुर्दशा को लोगों ने देखा है, जिसे दुरूस्त किया जा रहा है। 300 बेड का मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहा है। साथ शहर के अंदर सुविधाओं युक्त जिला महिला अस्पताल का संचालन किया जा रहा है।

तत्कालीन रेल राज्य मंत्री और सांसद रहे मनोज सिन्हा के चुनाव हारने का दुख हमें भी है, लेकिन उनकी हार के बाद रेल सुविधाओं को बंद कर दिया गया। मेरे पापा जब बीमार पड़े तो उनको ऑक्सीजन के लिए बीएचयू ले जाना पड़ा। - डॉ. ऊरुज फात्मा
जवाब : भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक ट्रेन का नाम आप बता दीजिए, जिसे बंद किया गया है। आज जिले के अंदर 300 बेड के मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जा रहा है और आक्सीजन की सुविधा भी है। मेडिकल कॉलेज में बिहार तक के मरीज आकर इलाज करा रहे हैं।

सवाल : इंडिया गठबंधन से सवाल है कि वर्तमान में जो पांच किलो राशन मिल रहा है, सरकार बनने पर उसको जारी रखा जाएगा या नहीं। - धर्मेंद्र
जवाब : सपा के प्रतिनिधि डाॅ. समीर सिंह ने कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन में गेंहू की जगह आटा देंगे। राशनकार्ड धारकों को 500 रुपये का मुफ्त डाटा देंगे और निजी क्षेत्र में समाज के सभी वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

इन्होंने ने भी पूछे सवाल

कर्मचारी नेता अंबिका प्रसाद दुबे, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता, ओम प्रकाश तिवारी, रविकांत राय, शशिकांत शर्मा, संदीप विश्वकर्मा, हामिद अली, चंद्रिका सिंह, मनोज मिश्रा, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, आलोक यादव, रासबिहारी राय, रविभान सिंह, शशांक उपाधयाय, दीपक उपाधयाय, शिवम, अभिषेक राय , विवेक सिह, गर्वजीत सिंह, रूपक तिवारी, शनि चौरसिया, अविनाश सिंह, नीतीश दूबे, अरविंद राय, दीपक उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश सिंह, विद्याधर पांडेय, संजय सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed