फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Invitation to accident more than ten thousand transformers do not have net

Ghazipur News : हादसे को दावत, दस हजार से अधिक ट्रांसफार्मर में नहीं लगी जाली, समस्या हल करने का निर्देश

Thu, 13 Mar 2025 02:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 13 Mar 2025 02:32 PM IST
सार

खुले ट्रांसफार्मर हादसे को दावत दे रहे हैं। बता दें कि पूरे जिले में विभिन्न क्षमता वाले 37 हजार ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं और दस हजार से अधिक जगहों पर जाली नहीं लगी है। ऐसे में जनता की जान पर खतरा बना रहता है। अधिकारियों ने समस्या के निदान की बात कही है।
 

विज्ञापन
Invitation to accident more than ten thousand transformers do not have net
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खुले में लगाए गए ट्रांसफार्मर हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं। जनपद के विविध स्थानों पर विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इनमें से अधिकांश जाली विहीन हैं। इससे मवेशियों व लोगों के इनके संपर्क में आने का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन


पूरे जनपद में विभिन्न स्थानों पर 37 हजार ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। 10 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर जाली विहीन हैं। संबंधित क्षेत्रों के लोगों की ओर से कई बार ट्रांसफार्मरों में जाली लगाने की मांग की गई, लेकिन नतीजा सिफर निकला।
विज्ञापन


छह महीने पूर्व नगर के आमघाट कॉलोनी में ट्रांसफार्मर की जद में आने से एक छुट्टा पशु को करंट का झटका लगा था। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लाइट कटवाया। वहीं छुट्टा पशु की जान भी बच गई। हालांकि इसके बाद ट्रांसफार्मर में बिजली निगम की ओर से जाली लगवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अन्य जगहों से भी समय-समय पर ऐसी घटनाएं प्रकाश में आती रहती हैं। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि जिन स्थानों पर लगाए गए ट्रांसफार्मर में जाली नहीं लगी है, वहां जाली लगवाने को लेकर निर्देश दिया जाएगा।

केस नंबर एक - नगर के मिश्रबाजार में ट्रांसफार्मर लगा है, लेकिन यह जाली विहीन है। जबकि मिश्रबाजार नगर का व्यस्तम इलाका माना जाता है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। जिला महिला अस्पताल व शहर कोतवाली भी लोग इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं।


केस नंबर दो - दुल्लहपुर के शिवपुरी मुहल्ले में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में जाली नहीं लगाई गई। इससे मुहल्ले के लोग हमेशा हादसे को लेकर संशकित रहते हैं। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि मार्ग से लोगों के आवागमन को देखते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर में जाली लगवाना सुनिश्चित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed