फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   investigated irregularities in Audihar village

औड़िहार गांव में अनियमितता की जांच

Thu, 23 Jul 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
investigated irregularities in Audihar village
औड़िहार। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य के निर्देश पर डीपीआरओ के नेतृत्व एक जांच टीम बृहस्पतिवार को स्थानीय गांव में विकास कार्यो की जांच करने पहुंची। वहां ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में ग्रामीणों द्वारा अनियमितता की शिकायत की गई थी। इस दौरान टीम ने ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यो के रिकार्ड को भी खंगाला। साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में मौजूद ग्रामीणों की उपस्थिति में विकास कार्यों का सत्यापन भी किया।
विज्ञापन

बीते दिनों औड़िहार गांव के लोगों ने जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य से ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के साथ ही धन का बंदरबांट करने की शिकायत की थी। डीपीआरओ अनिल सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता ग्रामीण एवं खंड विकास अधिकारी विकास कार्यों का सत्यापन करने पहुंचे। जांच टीम से ग्रामीणों ने आवास, शौचालय एवं जल निकास आदि के नाम पर धनराशि के हुए बंदर-बांट की शिकायत की। इस दौरान टीम ने ग्रामीण से पूछताछ करके बयान दर्ज करने के साथ एक-एक कार्य का सत्यापन भी किया। इस बीच ग्राम प्रधान तथा उनके समर्थकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस संबंध डीपीआरओ अनिल सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट बहुत जल्द जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed