फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Interstate thief gang leader injured in encounter, two others arrested

मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना घायल, दो अन्य गिरफ्तार

Wed, 20 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Interstate thief gang leader injured in encounter, two others arrested
सैदपुर स्थित यूबीआई के स्ट्रांग रूम में रखे लॉकर को काट जेवरात चुराने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना सहित तीन को पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही छह लाख नकदी और हथियार बरामद किए।
विज्ञापन

एसपी रोहन पी बोत्रे ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि सैदपुर पुलिस और स्वाट टीम संयुक्त रूप से डेहराकला रेलवे क्रासिंग पर देर रात वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भीमापार की तरफ भागने लगे। गोली सैदपुर कोतवाल तेज बहादुर सिंह के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। इसके बाद टीम ने बाइक सवारों का पीछा करने के साथ घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी और घेराबंदी करने में जुट गए। स्वाट टीम व सैदपुर थाना टीम से घिरने के बाद बदमाशों ने दूसरी तरफ भागना चाहा, लेकिन बाइक फिसल कर गिर गई। बदमाशों ने पुन: पुलिस टीम पर फायर झोंका और पैदल ही भागने लगे। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आलम शेख निवासी झारखंड और ताहिर शेख निवासी पश्चिम बंगाल बताया। दोनों शातिरों ने बीते मई में सैदपुर कोतवाली यूनियन बैंक की छत और लॉकर काटकर लाखों के जेवरात चुराए थे। चोरी करने के बाद वे नगर कोतवाली के रौजा में किराये के मकान में रहते हैं। वहीं भाई रहमान शेख हैं, जिसके पास पैसा रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशानदेही पर रहमान शेख को गिरफ्तार किया गया। साथ ही तीन बैग बरामद किए गए। उसमें से 610000 रुपये नगदी बरामद हुई। उसने बताया कि गैंग का सरगना आलम शेख है। गहनों को बेचकर उसने आठ लाख रुपये लिए और चार-चार लाख रुपये दोनों को दिए थे। उन लोगों ने सारनाथ में भी बैंक लॉकर तोड़कर चोरी की थी। टीम में सैदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह, उपनिरीक्षक हैदर अली आदि शामिल थे।
महाराष्ट्र सहित झारखंड में दर्ज है मुकदमा
गिरोह का सरगना आलम शेख शातिर चोर है। उसके खिलाफ महाराष्ट्र के थाणे, झारखंड के साहबगंज जिले और सैदपुर में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। ताहिर और रहमान शेख के खिलाफ भी सैदपुर में केस दर्ज हैं।

एसपी के पदभार संभालने के बाद दूसरी मुठभेड़
पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के पदभार संभालने के बाद शातिरों के साथ यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले जंगीपुर के बघोल पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटरों को दबोचा गया था। मंगलवार रात की कार्रवाई के दौरान शातिरों ने पुलिस से बचने के लिए फायर किया। जिससे गोली सैदपुर कोतवाल की बुलेट प्रूफ जैकेट में जा लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में गिरोह के सरगना के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed