फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Intersection ignoring victims

Intersection ignoring victims

Mon, 30 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 30 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Intersection ignoring victims
 सेमरा एवं शिवरायकापुरा के ग्रामीणों की बैठक रविवार को सेमरा में हुई। इसमें कटान पीड़ितों को बसाये जाने में प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन की उदासीनता पर आक्रोश प्रकट किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सेमरा एवं शिवरायकापुरा के अगल बगल की 12 किलोमीटर ऐरिया डेंजर जोन घोषित है। इसके बावजूद ऐतिहासिक गांव शेरपुर, सेमरा, शिवरायकापुरा, बच्छलकापुरा आदि गांवों को गंगा कटान से बचाने के लिए ठोस प्रयास नही किया जा रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सेमरा के पास बनाया गया ठोकर भी क्षतिग्रस्त होता जा रहा है। पानी के किनारे डाली गई बोरियां भी खिसकती जा रही हैं।पिछले दिनों शेरपुर आगमन पर प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने घोषणा की थी  कि शहीदों के गांव को बचाने के लिये छह किलोमीटर पूरब एवं छह किलोमीटर पश्चिम इसी तरह का ठोकर का निर्माण और कराया जायेगा लेकिन आज तक इसके निर्माण को लेकर कोई सुगबुगाहट दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन


बाढ़ का मौसम आने वाला है। हमलोग कटान को लेकर चिंतित हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि बरसात से पहले कोई ठोस कार्य शुरू नही होता है तो गांव को बचाने हेतु जून माह के प्रथम सप्ताह में आंदोलन शुरू किया जायेगा।बैठक में मनोज राय, भुवनेश्वर राय, डा. योगेश गुप्ता, श्रीनारायण राय, रामबहादुर राय, कृपाशंकर तिवारी, रामबचन यादव, रामनाथ राय, विश्राम राय, लल्लन दुबे, टुन्नु राय, सर्वदेव पटेल, कन्हैया राम, रामविलास पाल, रमाशंकर निषाद, रामबचन खरवार, लालचन्द्र कनौजिया, सिंहासन चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामबचन राय एवं संचालन प्रेमनाथ गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed