फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Interrogation of Afzal in jail

Ghazipur News: जेल में अफजाल से पूछताछ

Sun, 07 May 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Interrogation of Afzal in jail
पूर्व सांसद अफजाल का लाइसेंस निरस्त होने के बाद असलहों की बरामदगी में जुटी पुलिस
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। लाइसेंस निरस्त होने के बाद पुलिस असलहों की बरामदगी के लिए लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है। शनिवार को कोतवाल घनानंद त्रिपाठी जिला कारागार पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्व सांसद अफजाल अंसारी से पूछताछ की।



29 अप्रैल को गैंगस्टर एक्ट के मामले में अफजाल अंसारी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने चार वर्ष की कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके बाद से अफजाल अंसारी जिला कारागार में है। उधर, जिला प्रशासन ने अफजाल अंसारी के तीन असलहाें के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इसके बाद शुक्रवार की रात पुलिस ने असलहों की बरामदगी के लिए अफजाल के आवास पर दबिश दी। उसकी पत्नी से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने इस दौरान वहां मौजूद मुहम्मदाबाद विधायक सुहैब अंसारी मन्नू और पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी से अफजाल अंसारी के तीन असलहों को जमा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने पुलिस को बताया कि असलहे जमा कर दिए गए हैं। रसीद के बारे में जानकारी नहीं हैं। इधर कोतवाल घनानंद त्रिपाठी जिला कारागार पहुंचे और उन्होंने अफजाल अंसारी से तीन असलहों की जानकारी ली। इस संबंध में कोतवाल घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि जिला कारागार में पहुंचकर अफजाल अंसारी से असलहा संबंधित पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि असलहा जमा है। साथ ही रसीद के बारे में बताया गया है। पुलिस अब रसीद के साथ असलहा बरामद करने के लिए जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed