{"_id":"66726c1df37380698d0c14c6","slug":"international-yoga-day-special-preparations-going-in-ghazipur-for-event-on-21-june-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 21 जून के आयोजन के लिए गाजीपुर में चल रही खास तैयारी, अफसरों ने किया प्राणायाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 21 जून के आयोजन के लिए गाजीपुर में चल रही खास तैयारी, अफसरों ने किया प्राणायाम
Wed, 19 Jun 2024 10:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:57 AM IST
सार
Ghazipur News: आयोजन में श्वास क्रिया, सूर्य नमस्कार, पाद हस्त आसन, शवासन, कपाल भाति, पदमासन आदि के बारे में जानकारी दी गई। लोगों ने श्वास क्रिया, सूर्य नमस्कार, पद हस्त आसन सहित आदि आसनों को किया। गांधी पार्क में सुबह ही लोग पहुंच गए थे। पंक्तिबद्ध लोगों ने योग क्रियाओं को किया।
विज्ञापन
योग करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। इसके पहले जिले में योग सप्ताह का आयोजन जगह-जगह किया जा रहा है, जिसकी थीम योग स्वयं एवं समाज के लिए है। बुधवार की सुबह पुलिस लाइन में योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र, एएसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने पुलिस लाइन में समस्त अधिकारी कर्मचारीगण के साथ योगाभ्यास किया गया। उधर, नगर के आमघाट कॉलोनी स्थित गांधीपार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने योग के विभिन्न प्रकार के आसन को किया।
विज्ञापन
आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक अंगद शर्मा ने मौके पर मौजूद लोगों को योग कराया। उन्होंने लोगों को योग के विभिन्न आसनों के बारे में बताया।