फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   International Women's Day: By giving education and honor to women, a strong nation will be imagined

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: नारी को शिक्षा और सम्मान देने से मजबूत राष्ट्र की कल्पना होगी साकार

Sat, 06 Mar 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
International Women's Day: By giving education and honor to women, a strong nation will be imagined
हसील सभागार सैदपुर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में बोलते अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा। - फोटो : GHAZIPUR
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गाजीपुर जनपद के तहसील सैदपुर के सभागार में शनिवार को महिला सशक्तिकरण जागरूकता एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाए जाने पर बल देते हुए वक्ताओं ने कहा कि नारी को शिक्षा एवं सम्मान देने से ही मजबूत राष्ट्र और मजबूत समाज की कल्पना साकार की जा सकती है।
विज्ञापन

गोष्ठी के मुख्य वक्ता उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि प्रकृति ने नारी को मन से सशक्त बनाया है। उसके अंदर करुणा, दया, मोह सब कुछ समाया हुआ है इसलिए वह समर्पण की प्रतीक है लेकिन अबला नहीं है। आज के दौर में उसे और सशक्त बनाने के लिए हुनरमंद और शिक्षा के विविध आयामों से जोड़ना होगा तभी नारी सशक्तिकरण की अवधारणा साकार होगी। तहसीलदार दिनेश कुमार ने कहा कि महिलाओं के उन्नयन के लिए सरकार ने तरह-तरह की कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया है।
विज्ञापन

उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए महिलाओं को जागरूक करना होगा। अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा ने कहा कि शिक्षा एवं संस्कार ही नारी का संबल है। इसे अपनाकर ही वह अपना मुकाम हासिल कर सकती हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रादेशिक इकाई की सदस्य मीरा श्रीवास्तव ने कहा कि नारी को समाज की रूढ़िवादी परंपराओं से आगे निकलने का मौका दें। इस मौके पर नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन शीला सोनकर, भाजपा महिला मंडल की अध्यक्ष पूनम मौर्या, ज्योति पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लेखपाल संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed