{"_id":"6480d08be5aa5038d2060d14","slug":"interests-of-traders-will-not-be-allowed-to-be-ignored-kanhaiyalal-gupta-ghazipur-news-c-20-1-242443-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी : कन्हैयालाल गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी : कन्हैयालाल गुप्ता
विज्ञापन
नगर के लोदीपुर मुहल्ला में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। नगर के लोदीपुर मुहल्ला स्थित एक लॉन में बुधवार की शाम व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों के हितों के बारे में चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि वाराणसी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
नगर पालिकाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी स्थिति में प्रताड़ित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि व्यापारी की कोई जाति, धर्म नहीं होता। व्यापारी सिर्फ व्यापारी होता है। यह सरकार व्यापारियों की हितैषी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में व्यापारियों का सम्मान सौ गुना बढ़ा है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इस अवसर पर दिलदारनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, बालकृष्ण त्रिवेदी, प्रमोद वर्मा, मुन्ना गुप्ता, माया सिंह, पंकज निगम, विनोद अग्रवाल, कृष्णबिहारी राय, शैलेश राय, अनिल गुप्ता, अवधेश सिंह, राहुल वर्मा, विनीत सिंह, हर्ष सिंह, अनुपम वर्मा, जयदेव वर्मा आदि मौजूद थे। संचालन संतोष पांडेय ने किया।