फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Interacted with the villagers and listened to their problems.

Ghazipur News: ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना

Sun, 23 Aug 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Interacted with the villagers and listened to their problems.
गाजीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पदयात्रा के 18वें दिन रविवार को जमानिया तहसील क्षेत्र के फुल्ली, कसेरा, उमरगंज, नरियांव, लहुवार, पचोखर, बेटाबर, भुवालचक सहित दर्जनों गांवों में पदयात्रा पहुंची। इस दौरान किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया। देश की वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई। जनसंवाद में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि आज देश का आम नागरिक महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बढ़ती समस्याओं और रोजगार के सीमित अवसरों से परेशान है। इस मौके पर राज्य परिषद के सदस्य शशिकांत कुशवाहा, दिनेश प्रजापति, जंगबहादुर यादव, कालिका प्रसाद, रामलखन, सतीश यादव, ऋषिकेश यादव, रामराज, जयप्रकाश आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जंगबहादुर यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed