फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Integral Humanism was a champion Pt. Deen Dayal

एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं. दीनदयाल

Fri, 25 Sep 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 25 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Integral Humanism was a champion Pt. Deen Dayal
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती टैक्सी स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय शुक्रवार को मनाई गई। इस मौके पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के
विज्ञापन


प्रणेता थे। उनके सिद्धांतों पर चलकर ही देश एवं समाज का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। प्रधानमंत्री ने देश में आर्थिक भेदभाव मिटाने कार्य किया। जनधन खाता
विज्ञापन


खोलवाकर सभी को विकास से जोड़ने का काम किया। पूर्व एमएलसी बाबूलाल बलवंत कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चलते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। पूर्व विधायक उदयप्रताप सिंह ने कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


कि पंडित जी के सिद्धांतों पर चलते हुए देश एवं समाज को उन्नति और प्रगति के मार्ग पर लाया जा सकता है। कार्यक्रम की शुरूआत शहर के मिश्रबाजार स्थित तिराहा पर स्थित पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने

माल्यार्पण करके किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रोहिणा कुमार, मारकंडेय सिंह, सुनील सिंह, रामनरेश कुशवाहा, कुंवर बहादुर सिंह, सरोज कुशवाहा, गिरिजाशंकर ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अमरनाथ दुबे,


रासबिहारी राय, निर्गुण केशरी, अच्छेलाल गुप्ता, भानूप्रताप सिंह, बृजेश चौधरी, सुधीर सिंह, गुरुचरन बिंद, रामेश्वर तिवारी, संजय चौरसिया, वंशनारायण राय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अर्जुन सेठ तथा संचालन महामंत्री राजन
प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed