फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructions to stop one day's salary of absent four nodal officers

अनुपस्थित चार नोडल अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश

Sat, 21 Nov 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Instructions to stop one day's salary of absent four nodal officers
गाजीपुर। राइफल क्लब सभागार में शनिवार को धान खरीद की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने अनुपस्थित चार नोडल अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने केंद्रों पर खरीद कम होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी क्रय केंद्र समय से खुलें तथा शाम पांच बजे तक केंद्र प्रभारी मौजूद रहें।
विज्ञापन

किसी भी केंद्र पर बिचौलिए-दलाल सक्रिय न होने पाएं अन्यथा की स्थिति में केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अगर महिला के नाम पर पंजीकरण है तथा महिला स्वयं धान बेचने केंद्र पर आती है तो बिना नंबर के ही उसको वरीयता के आधार पर उनका धान क्रय किया जाए। प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को लघु एवं सीमांत कृषकों की खरीद के लिए दिन आरक्षित है। मूल्य समर्थन योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए छोटे किसानों से खरीद वरीयता के आधार पर किया जाए। 100 क्विंटल से अधिक धान विक्रय करने वाले किसानों का सत्यापन उप जिलाधिकारी द्वारा अवश्य किया जाए। कहा कि केंद्रों पर बड़े काश्तकार के धान की खरीद इस प्रकार किया जाए कि छोटे किसानों का हित प्रभावित न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों के साथ संवेदनशीलता पूर्वक व्यवहार करें तथा उनकी समस्याओं को दूर करते हुए उनके धान की खरीद करें। धान क्रय प्रगति के नियमित अनुसरण एवं प्राप्त शिकायतों के अनुरक्षण के लिए जिलाधिकारी ने चंद्रभान पांडेय क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तहसील कासिमाबाद को
विज्ञापन

धान खरीद कंट्रोल रूम
आपदा नियंत्रण कक्ष में धान खरीद कंट्रोल रूम नंबर 0548-2226005 स्थापित किया गया है। रविवार एवं राजपत्रित अवकाश के दिनों को छोड़कर कंट्रोल रूम प्रतिदिन पूर्वाह्न आठ बजे से शाम छह बजे तक क्रियाशील रहेगा। कहा कि साथ ही जिला खरीद अधिकारी गाजीपुर के मोबाइल नंबर 9454417648 एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मोबाइल नंबर 8004862429 पर संपर्क स्थापित कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed