फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructions to install CC cameras at the enrollment site

जिलाधिकारी ने नामांकन स्थल और निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया

Sun, 09 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Instructions to install CC cameras at the enrollment site
विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन संबंधी विविध कार्यों को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से संपन्न क? - फोटो : GHAZIPUR
विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रविवार को नामांकन स्थल और निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई, प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही सीसी कैमरे लगवाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्वाचन कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नवीन कृषि मंडी युसूफपुर में विधानसभा मुहम्मदाबाद और जहूराबाद के लिए बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इसको लेकर व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। मुहम्मदाबाद में स्ट्रांग रूम के फालतू दरवाजे, खिड़कियों को बंद कराने का निर्देश दिया। मंडी समिति के अधिकारियों से कहा कि स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर जो भी कार्य कराये जाने हैं उसको समय से पूरा कराया जाए। क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराई जाए। कलेक्ट्रेट निर्वाचन कार्यालय के निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, मास्टर प्लान के जेई एवं निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed