फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructions to close private hospital operating without registration

Ghazipur News: बिना पंजीकरण संचालित निजी अस्पताल को बंद करने का निर्देश

Fri, 23 Aug 2024 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Instructions to close private hospital operating without registration
जमानिया। नगर पालिका क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती मोहल्ले में स्थित अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल पर शुक्रवार की सुबह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने छापा मारा। जहां चिकित्सक मिलना तो दूर पंजीकरण कागजात भी नहीं मिला। इस पर अस्पताल बंद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने चांदपुर नई बस्ती मोहल्ले में फर्जी तरीके से संचालित एक अस्पताल पर छापा मारा। जहां दो मरीज भर्ती पाए गए। वहीं हॉस्पिटल पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल से संबंधित दस्तावेज मांगा तो कर्मचारी नहीं दिखा पाए। जिस पर उन्होंने भर्ती मरीजों को तत्काल सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करने सहित अस्पताल को बंद करने का निर्देश दिया। उनके द्वारा की गई कार्रवाई से फर्जी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. रविरंजन ने बताया कि शिकायत मिली थी कि क्षेत्र में अवैध अस्पताल चल रहा है। जहां कोई डॉक्टर नहीं है। छापा के दौरान दो मरीज भर्ती पाए गए। वहीं कोई डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं था और न किसी प्रकार का कोई कागज ही दिखा पाए। इस पर अस्पताल को बंद करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही नोटिस भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed