फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructions given to make digital diary

डिजिटल डायरी बनाने का दिया निर्देश

Wed, 14 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to make digital diary
सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा बुधवार को ग्राम पंचायत सचिवों को पंचायत भवनों को क्रियाशील करते हुए डिजिटल डायरी बनाए जाने के संबंध में निर्देश जारी किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरुण कुमार दुबे ने बताया कि विकास खंड के तहत बनाए जा रहे ग्राम पंचायत में पूर्व निर्मित एवं नवनिर्मित पंचायत भवनों को क्रियाशील करने का निर्देश जारी किया गया है। इसके साथ ही पंचायत के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराए जाए, जिससे ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को गति मिल सकें। इन पंचायत भवन में पंचायत कार्यालय कि स्थापना 20 जुलाई से पूर्व किया जाना है। इन पंचायत भवनों में पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग- अलग शौचालय की व्यवस्था परिसर की साफ सफाई पंचायत भवन से मुख्य मार्ग तक संपर्क मार्ग निर्माण एवं भवन फर्श में आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण करते हुए विद्युत कनेक्शन इंटरनेट फर्नीचर पेयजल आदि की व्यवस्था की जानी है। इसके बाद द्वितीय चरण में ग्राम पंचायतवार ग्राम पंचायत भवनों कि डिजिटल डायरी बनाई जाएगी। इसमें एक निर्धारित प्रारूप के अनुसार स्पष्ट फोटोग्राफी संकलित की जाएगी। जिसे सहायक विकास अधिकारी द्वारा रिपोर्ट संकलित कर जिला पंचायत अधिकारी को प्रेषित की जाएगी। बताया कि इसी क्रम में सचिवों को अधूरे पड़े पंचायत भवनों को तत्काल पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। इससे ग्राम में विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed