फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructions for lodging absentee FIRs

अनुपस्थित कार्मिकों एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश

Mon, 12 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Instructions for lodging absentee FIRs
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को दो पालियों में पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय का प्रशिक्षण स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ। इसमें अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा कार्मिकों को मतदान से पूर्व, पार्टी रवानगी, मतदान के दिन तक के कार्यो की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मास्क का प्रयोग तथा बराबर सेनेटाइजेशन करने को कहा गया। प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पाली में पूर्वाह्न 10 बजे से अपरान्ह एक बजे तक 1948 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें पीठासीन अधिकारी 14, प्रथम मतदान अधिकारी 10, द्वितीय मतदान अधिकरी छह, तृतीय मतदान अधिकारी 12 सहित कुल 42 कार्मिक अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में अपरान्ह दो बजे से पांच बजे तक 1948 कार्मिकों को
विज्ञापन

प्रशिक्षण दिया गया। इसमें पीठासीन अधिकारी 17, प्रथम मतदान अधिकारी 21, द्वितीय मतदान अधिकरी 13, तृतीय मतदान अधिकारी छह सहित कुल 57 कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed