फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructions for locking meter reader's ID

मीटर रीडर की आईडी लॉककर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश

Sat, 20 Feb 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Instructions for locking meter reader's ID
सुहवल। स्थानीय गांव स्थित ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्र पर मेगा कैंप एवं विद्युत समाधान शिविर में शनिवार की देर शाम मुख्य अभियंता वाराणसी एमके अग्रवाल एवं अधीक्षण अभियंता विजयराज सिंह अचानक धमक पड़े। इसके कारण विभागीय कर्मियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान मुख्य अभियंता एमके अग्रवाल ने शिविर में आए उपभोक्ताओं से विभिन्न तरह की जानकारी हासिल किया। उन्होंने सब-स्टेशन के कंट्रोल रूम, यार्ड, अभिलेखों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। गांव की महिलाओं की शिकायत पर आईडी लॉककर मीटर रीडर पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में भारी अनियमितता पाए जाने पर उपखंड अधिकारी विजय कुमार यादव, अवर अभियंता को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही तत्काल प्रभाव से कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। इस दौरान उन्हें गांव की कुछ महिलाओं ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि मीटर रीडर लोगों से कम बिलिंग आने के एवज में पांच सौ से एक हजार रुपये अवैध तरीके से लेता है। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता को उसकी आईडी लाक कर उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। मुख्य अभियंता के सामने अवर अभियंता के द्वारा डैक्स बोर्ड का डाटा समय से नहीं खोल पाने पर भी सख्त नाराजगी जाहिर किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता खंड चतुर्थ महेंद्र मिश्रा, उपखंड अधिकारी विजय कुमार यादव, अवर अभियंता दुर्गविजय प्रसाद, अवर अभियंता हर्षित राय, एसएसओ सतेन्द्र सिंह कुशवाहा, विजय कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed