{"_id":"61252f558ebc3e7f4c6b4083","slug":"instead-of-recruitment-yogi-government-is-engaging-in-statistics-ghazipur-news-vns6077203163","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती की जगह आंकड़ों में उलझा रही योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती की जगह आंकड़ों में उलझा रही योगी सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकपा (माले) की जिला कमेटी की दो दिवसीय बैठक तुलसी सागर लंका स्थित कार्यालय में मंगलवार से शुरू हुई हुई। पहले दिन 28 अगस्त को आयोजित युवा सम्मेलन, नौ सितंबर को वाराणसी में होने वाले युवा राज्य सम्मेलन के साथ ही अक्तूबर में सीतापुर में आयोजित पार्टी के सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा हुई।
बैठक में पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि दो करोड़ रोजगार हर वर्ष देने के वायदे के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल, डाक आदि क्षेत्रों के निजीकरण का रास्ता पूरी तरह से देश के उद्योगपतियों के लिए खोल दिया है। प्रदेश में खाली पड़े 25 लाख पदों की भर्ती के बजाए योगी सरकार आंकड़ों में उलझा रही है। 28 अगस्त को गाजीपुर में बंद पड़ी चीनी मिल और कताई मिल को चालू करने, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के सवाल पर आयोजित युवा रोजगार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी पूरी ताकत से लगी है। कहा कि सरकार नए सिरे से आरक्षण का अपडेट कर रही है इसलिए जाति गणना कराए। राज्य सचिव ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने के साथ ही खाद्यान्न सुरक्षा खत्म कर मजदूरों, किसानों, आम नागरिकों को बेबस जिंदगी जीने के लिए मजबूर कर रही है। कुल मिलाकर श्रम संसाधनों सहित सब कुछ कारपोरेट के हवाले करने में सरकार लगी है।
इस अवसर पर रामप्यारे राम, योगेंद्र भारती, राजेश वनवासी, मंजू गोंड, सत्येंद्र कुमार, चंद्रावती देवी, सरोज यादव, सुमित्रा देवी, नंदकिशोर बिंद, मोती प्रधान, लालजी वनवासी, बुच्चीलाल, मुराली वनवासी, रामप्रवेश कुशवाहा, विजय कुमार, अमरनाथ ने संबोधित किया।