फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inspection of polling places by drone

Ghazipur News: ड्रोन से मतदान स्थलों का किया गया निरीक्षण

Mon, 24 Apr 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Inspection of polling places by drone
जमानिया। निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग काफी सतर्क है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधिकारी ओमवीर सिंह के निर्देश पर कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाया जा रहा है। एसडीएम हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने कस्बा स्थित इस्लामिया स्कूल के आसपास तथा जिया मेमोरियल स्कूल के आसपास ड्रोन कैमरे से मतदान स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम हर्षिता तिवारी ने मतदान स्थलों का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि निकाय चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था सरकार की मंशा के अनुरूप कायम रहे। इसके लिए संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में शरारतीतत्वों पर ड्रोन कैमरे से गहनता के साथ निगरानी रखी जा रही है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि नगर के मतदान केंद्र का ड्रोन कैमरे की मदद से आसपास की छतों के ऊपर भी नजर रखी गई। मतदान के समय शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ड्रोन कैमरे की मदद से सघन निरीक्षण किया गया, जिससे घटनाओं को तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed