फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   inspection

एडीजी ने सैदपुर कोतवाली का किया निरीक्षण

Tue, 27 Aug 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
inspection
गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक जोन वाराणसी ब्रज भूषण सिंह ने कहा कि पुलिस आम जनता की सुने और गुने। ऐसा नहीं किया तो खैर नहीं है। शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पूर्व सैनिकों, महिलाओं, बुजुर्गो की समस्याओं का निस्तारण तीन दिन के भीतर करें। भूमि विवाद के मामलों को गंभीरता से लें। ऐसे मामलों में शुरूआत में ही कार्रवाई करें, जिससे यह खूनी संघर्ष का रूप न ले सके। जिले के टाप -टेन अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने और इनके विरुद्ध गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर में निरुद्ध करने को कहा। खासकर वाहन लूट और चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गैँग को चिह्नित कर तह तक कार्रवाई होना जरूरी बताया। वाहन लूट और चोरी को अंजाम देने वाले गैैंग के सदस्यों से पूछताछ कर उनसे जुड़े अन्य अपराधियों के विरुद्ध भी कार्रवाई हो, तभी गैंग का सफाया संभव है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में बताया कि जनपद की कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तय है। अपर पुलिस महानिदेशक जोन वाराणसी आगामी मोहर्रम के त्यौहार को लेकर पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को दिशा- निर्देश जारी करते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही जनता की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर भी गंभीरता से पहल करने की जरूरत बताई। थानों में लंबित मामलों और वांछित अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन

खामियां मिलने पर कोतवाल लाइन हाजिर
ग़ाजीपुर/सैदपुर। एडीजी जोन वाराणसी ब्रज भूषण सिंह ने सोमवार को कानून -व्यवस्था की समीक्षा करने जनपद में पहुंचे। जिला मुख्यालय पहुंचने से पहले उन्होंने सैदपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई में लापरवाही और जमीनी विवादों के निस्तारण में ढिलाई बरतने पर सैदपुर कोतवाल बलवान सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन के सभागार में मातहतों की बैठक ली। एडीजी ने मुहर्रम को लेकर क्षेत्राधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को पूरी सख्ती बरतने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed