फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Innocent raped, arrested

मासूम के साथ दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

Tue, 31 Mar 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Innocent raped, arrested
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुुबह एक किशोर ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों द्वारा देर शाम दी गई तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया, जबकि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र के एक गांव की पांच वर्षीय बच्ची सोमवार की सुबह करीब दस बजे खेत में आलू बीनने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का ही एक 16 वर्षीय किशोर उसे उठाकर अरहर के खेत में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। जब काफी देर बाद भी बच्ची घर नहीं लौटी तो उसकी मां खोजते हुए वहां पहुंची। खेत में गई तो देखा कि बच्ची लहूलुहान पड़ी थी। वह उसे उठाकर घर लाई। बच्ची द्वारा बताने पर मां ने उक्त किशोर के खिलाफ तहरीर दी। घटना की जानकारी होते ही रात में करीब 11 बजे जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के साथ क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद विनय गौतम मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर जेल भेज दिया, जबकि बच्ची को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed