फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Injured pregnant woman dies

घायल गर्भवती महिला की मौत, हंगामा

Thu, 06 Aug 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Injured pregnant woman dies
जखनियां। भुड़कुड़ा कोतवाली के हथियाराम गांव निवासी घायल गर्भवती अनीता देवी (35) की मऊ ले जाते समय बृहस्पतिवार की शाम मौत हो गई। इसके बाद परिवार के सदस्य और ग्रामीण निजी अस्पताल पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इधर परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व गर्भवती अनीता घर में काम कर रही थी। इसी दौरान पैर फिसल कर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर आए। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दूसरे जगह ले जाने के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायल गर्भवती महिला को उपचार के लिए मऊ ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शव लेकर निजी अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। साथ ही आरोप लगाया कि इलाज नहीं होने की वजह से ही गर्भवती महिला की मौत हुई है। सूचना पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद परिवार के सदस्य शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed