फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Injured died in Varanasi during treatment

इलाज के दौरान घायल की वाराणसी में मौत

Mon, 13 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Injured died in Varanasi during treatment
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव की पुलिया के पास चार दिन पूर्व बाइक से घर आ रहे एक व्यक्ति अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल हो गया था। सोमवार को इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में सियापा छा गया।
विज्ञापन

गांव निवासी रमेश यादव (42) किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। प्रतिदिन की तरह बाइक से वह अपने घर आ रहे थे। पुलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया था। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। मृतक के दरवाजे पर पहुंचे ग्रामीण परिजनों को सात्वंना देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed