{"_id":"5ea0775f8ebc3e90aa5f6560","slug":"injured-after-hitting-the-shovel-ghazipur-news-vns5215418118","type":"story","status":"publish","title_hn":"फावड़ा से वार कर अधेड़ को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फावड़ा से वार कर अधेड़ को किया घायल
विज्ञापन
जमानिया। थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में सोमवार की रात भूमि विवाद में घर के बाहर सोए एक अधेड़ पर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में घायल के साले ने मंगलवार की देर शाम दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी अमरनाथ (40) रोज की तरह सोमवार की रात भी घर के बाहर सोया था। इसी दौरान रात करीब दो बजे जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदार ने फावड़ा से उसके सिर पर वार कर फरार हो गया। घायल व्यक्ति चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर परिजनों के साथ ही पास-पड़ोस के लोगों की नींद टूट गए। परिजन आनन-फानन में लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाए। मंगलवार की देर शाम घायल के साला ने तहरीर दी। इस संबंध में वरिष्ट उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता ने भूमि विवाद को लेकर यह वारदात हुई है। घायल के साला मुन्ना की तहरीर पर बबलू यादव और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
...