फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Informed to follow Kovid Rules and Code of Conduct

कोविड नियम और आचार संहिता का पालन करने की जानकारी दी

Sat, 24 Apr 2021 07:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Informed to follow Kovid Rules and Code of Conduct
जमानिया/मतसा। क्षेत्र के जीवपुर ग्राम स्थित जनता इंटर कॉलेज के परिसर में शुक्रवार की देर शाम प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों एवं प्रत्याशियों संग बैठक की। इसमें कोविड नियम एवं आचार संहिता का पालन करने की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक रविंद्रभूषण मौर्य ने कहा कि चुनाव के दौरान वोटरों को लालच देने वाले प्रत्याशियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अगर कोई किसी को डराता-धमकाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 29 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में गांव में चुनावी माहौल गर्म है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने प्रत्याशियों को हिदायत दी कि सेनेटाइजर, मास्क लगाकर गांव में कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रचार करें। दो गज की दूरी बनाए रखें और भीड़ इकठ्ठा न करें। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने प्रत्याशियों से अपील किया कि गांव में प्रचार के दौरान कोविड के संक्रमण के बारे में भी लोगों को जागरूक कर सरकार और गांव के लोगों की मदद करें। इस अवसर पर चौकी प्रभारी देवरिया देवेंद्र सिंह, भरत राय, रविंद्र यादव, रामध्यान यादव, घनश्याम यादव, बसंत यादव, राजेंद्र यादव, सुनील सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed