{"_id":"6a592c64e07567fee502f150","slug":"information-provided-to-women-about-rights-and-laws-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-156107-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: महिलाओं को अधिकारों और कानूनों के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: महिलाओं को अधिकारों और कानूनों के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
खेताबपुर गांव में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करती महिला परामर्श केंद्र की प्रभारी हेमल
- फोटो : 1
कासिमाबाद। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के खेताबपुर गांव में जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को उनके अधिकारों, आपात स्थिति में निपटने के तरीके और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कोतवाली की महिला परामर्श केंद्र की प्रभारी हेड कांस्टेबल हेमलता पटेल एवं सरिता ने बताया कि सरकार की इस पहल से अब महिलाएं एवं बच्चियां किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, हिंसा, साइबर अपराध या अन्य समस्याओं में तुरंत मदद लेकर कार्रवाई करा सकती हैं।
उन्होंने जारी हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस इमरजेंसी), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
कहा कि इन नंबरों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है और शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर महिला कांस्टेबल सरिता ने भी विचार व्यक्त किया।