फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Industrial corridor will speed up the development of Mardah and Kasimabad

Ghazipur News: औद्योगिक गलियारा मरदह और कासिमाबाद के विकास को देगा रफ्तार

Wed, 08 Mar 2023 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
Industrial corridor will speed up the development of Mardah and Kasimabad
प्रदेश सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से प्रदेश की विकास की गति को तेज करने के लिए औद्योगिक गलियारा बनाने का निर्णय लिया है। गाजीपुर जनपद में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एवं वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 24 से सटे मरदह और कासिमाबाद विकासखंड के कुल नौ गांवों को चयनित किया गया है। यह औद्योगिक गलियारा एक्सप्रेस- वे से सटे बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़ के साथ गाजीपुर जनपद में कुल 2879 हेक्टेयर भूमि में बनाया जाएगा। औद्योगिक गलियारा बनाए जाने की जानकारी से इन गांवों के किसानों में खुशी का माहौल है।प्रदेश सरकार 2023- 2024 के बजट में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को प्रदेश का सबसे विकसित एक्सप्रेस बनाने के लिए इनसे सटे जनपदों में औद्योगिक गलियारा बनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय के बाद यूपीडा ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से सटे जनपद बाराबंकी,अमेठी सुल्तानपुर आजमगढ़ और गाजीपुर जनपद में कुल 2879 हेक्टेयर भूमि में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार इन सभी जनपदों की जिलाधिकारी से एक्सप्रेस वे से सटे चिन्हित गांवों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र देने को कहा है। गाजीपुर जनपद में दो औद्योगिक गलियारा का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। पहला औद्योगिक गलियारा वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के चैनेज 245 से सटे केलहीं, मटेहूं, बिजौरा, सराय उर्फ हैदरगंज को चयनित किया गया है। दूसरा औद्योगिक गलियारा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के चैनेज 294 से सटे महिपालपुर, डोड़सर ,किशनपुर के साथ रायपुर बाघपुर को चिन्हित किया गया है। पहला औद्योगिक गलियारे के लिए 267 हेक्टेयर भूमि एवं दूसरा औद्योगिक गलियारे के लिए 261 हेक्टेयर भूमि किसानों से लिया जाएगा। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से गाजीपुर जनपद जैसे पिछड़े क्षेत्र का तो विकास होगा ही इसके साथ किसानों को भारी लाभ होगा। यही कारण है कि औद्योगिक गलियारा बनाने के निर्णय से किसानों में भारी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

0000000
इनसेट

कासिमाबाद। जनपद के मरदह और कासिमाबाद विकासखंड के जिन गांवों में औद्योगिक गलियारा बनाने का निर्णय लिया गया है वह गांव कनेक्टिविटी के मामले में अब तक काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र रहा है। शासन के निर्णय के अनुसार औद्योगिक गलियारे के लिए ऐसी भूमि को चिन्हित करना है जो लो लैंड के साथ जलभराव और कृषि भूमि न हो। जिन गांवों में औद्योगिक गलियारा बनेगा तो वहां आवागमन के साधन तो बढ़ेंगे ही साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के साथ वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 24 से जुड़ने के कारण इन पिछड़े गांवों की किस्मत बदल जाएगी। औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए गाजीपुर जनपद में कुल 527 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित किया गया है। जिस किसान की भूमि में यह गलियारा बनेगा उन्हें मुआवजे के रूप में भारी-भरकम धनराशि मिलेगी। जिससे उनका खुद का विकास होगा। इसके बन जाने के बाद पूरे क्षेत्र के साथ जनपद के किसानों की कनेक्टिविटी जुड़ जाएगी। इस औद्योगिक गलियारा के माध्यम से किसान अपनी खेत में उत्पादित फसल को लखनऊ और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में बेचने के लिए जुड़ जाएगा, जिससे किसानों को फसल का उचित मूल्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
इनसेट
कासिमाबाद। औद्योगिक गलियारा के संबंध में उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्य ने बताया कि तहसीलदार कासिमाबाद जया सिंह के साथ जहां औद्योगिक गलियारा प्रस्तावित है, उन दोनों पाकिट के भूमि का निरीक्षण कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट मुख्य राजस्व अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को दे दी गई है। जिलाधिकारी इस रिपोर्ट को शासन को भेज दिया है। वहां से प्रस्ताव आने के बाद आगे की कार्रवाई बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इस औद्योगिक गलियारे के माध्यम से कृषि प्रधान जनपद होने के नाते गाजीपुर का बिहार की राजधानी पटना के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का क्षेत्र जुड़ेगा। इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग 24 वाराणसी गोरखपुर से जुड़ने के बाद गोरखपुर नेपाल की मंडियों में यहां के सब्जी, फसल ,दूध जैसे उत्पादन जाएंगे तो किसानों को भारी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed