{"_id":"690a41ce97f97c06d50581a7","slug":"indian-womens-cricket-teams-victory-is-an-inspiration-for-the-players-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-141754-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम ने खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वन-डे विश्व कप का खिताब जीता है।
बेटियों की इस कामयाबी से देश भर में खुशी हैं। वहीं, क्रिकेट के सहारे अपने सपनों को पंख लगाने का जतन कर रही महिला खिलाड़ियों का कहना है कि यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए वाकई में एक सुनहरा पल है। टीम की दृढ़ता, कौशल और साहस से देशभर के महिला खिलाड़ियों को उड़ान भरने के लिए प्रेरणा मिली।
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईसीसी महिला वन-डे विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
25 वर्ष बाद भारत के रूप में विश्व को नया चैंपियन मिला। इससे पहले 2005 और 2017 के फाइनल में टीम ने प्रवेश किया था, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली सकी थी।
इस जीत से महिला टीम ने केवल खेल के मैदान में एक नया अध्याय लिख दिया बल्कि इस खेल के सहारे अपने सपनों को उड़ान भरने का जतन कर रही युवा खिलाड़ियों के जीवन में भी खुशियों के पल ला दिए हैं।
उनका कहना है कि टीम ने विश्व कप जीत कर यह साबित कर दिया है कि वह भी देश को वह गौरव प्रदान कर सकती हैं जितना कि पुरुष क्रिकेट टीम भर सकती है।