{"_id":"6536b41bea367768d40e2ef4","slug":"indefinite-strike-of-students-continues-for-12th-day-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-5512-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना 12वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना 12वें दिन भी जारी
विज्ञापन
गाजीपुर। पीजी कालेज परिसर में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना 12वें दिन सोमवार को भी जारी रही। महाविद्यालय प्रशासन मौन धारण किया हुआ है, जिससे छात्रों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। विजयादशमी पर्व पर महाविद्यालय प्रबंधक व प्राचार्य के तानाशाही रवैया का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही से स्नातक और स्नातकोत्तर समस्त संकाय द्वितीय सेमेस्टर का प्रायोगिक परीक्षा अंक नहीं भेजने से सभी छात्रों का रिजल्ट जारी नहीं हो सका है। इसके लिए जौनपुर यूनिवर्सिटी द्वारा चेतावनी नोटिस भी महाविद्यालय को दिया गया है।
वहीं, जौनपुर यूनिवर्सिटी ने तृतीय सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने का डेट जारी भी कर दिया है, लेकिन पीजी कॉलेज में स्नातक व स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो सकी है तो छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म कैसे भरें। जानबूझकर महाविद्यालय प्रशासन देरी कर रहा है और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है, जिससे तृतीय सेमेस्टर प्रवेश प्रक्रिया में विलंब हो तो छात्रसंघ चुनाव न कराना पड़े।
विज्ञापन
छात्रनेता प्रिंस प्रजापति ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों कि समस्याओं को दूर करने के बजाय और समस्याओं को बढ़ा रहा है और छात्रों को पठन-पाठन के बजाय मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसे छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर छात्र नेता अमृतांश बिंद, आकाश कुमार चौधरी, निलेश बिंद, आरती बिंद, निखिल राज भारती, ईश्वर यादव, प्रांजल मिश्रा, रणविजय प्रताप, कृष्णा नंद, नितेश गौड़, सुजीत यादव, प्रमोद कुमार, पवन, अनुज, राजन, दुर्गेश सिंह आदि रहे।