फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inda wins the solo singing competition

Ghazipur News: एकल गीत गायन में इंदा ने मारी बाजी

Wed, 04 Feb 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Inda wins the solo singing competition
राजकीय महिला पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती देती छात्राएं। संवाद
गाजीपुर। संत बूला सांस्कृतिक क्लब एवं राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को महाविद्यालय स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य, गायन और अभिनय के माध्यम से भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति, लोक परंपरा, सद्भाव, उत्साह और विविधता में एकता जैसे विषयों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एकल नृत्य में 22 छात्राएं, सामूहिक नृत्य में 20 समूह, एकल गीत गायन में 18 प्रतिभागी, समूह गीत गायन में 5 समूह तथा अभिनय वर्ग में 5 छात्राओं ने भाग लिया। एकल गीत गायन में इंदा चौधरी तथा सामूहिक गीत गायन में संध्या व उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं एकल नृत्य में श्वेता कुमारी रावत, सामूहिक नृत्य में वैष्णवी एवं उनकी साथी, अभिनय (एकल) में स्नेहा वर्मा और अभिनय (समूह) में शिवांगी राय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. शशिकला जायसवाल, डॉ. सारिका सिंह और डॉ. शिखा सिंह शामिल रहीं, जिन्होंने सभी प्रस्तुतियों का सूक्ष्म एवं गहन मूल्यांकन किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अनीता कुमारी ने कहा कि कोई भी देश अपनी संस्कृति से पहचाना जाता है। भारत की गौरवशाली संस्कृति सदियों से प्रवाहमान है और हम सभी इसके संवाहक हैं। संस्कृत मंत्रालय उत्तर प्रदेश एवं भातखंडे विश्वविद्यालय की यह पहल संस्कृति संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में संयोजक डॉ. निरंजन कुमार यादव, मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार, डॉ. रामनाथ केसरवानी, डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. मनीष सोनकर, डॉ. आनंद चौधरी, पीयूष सिंह सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed