फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Increased possibility of damage to paddy crop due to water coming into the canal

नहर में पानी आने से धान की फसल बर्बाद होने की बढ़ी संभावना

Sat, 30 Oct 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Increased possibility of damage to paddy crop due to water coming into the canal
सेवराई। चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल जमानिया से संचालित होने वाली नहर में पानी आने के कारण किसानों की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई। किसानों ने बताया कि अगर नहर बंद नहीं की गई तो हजारों बीघा फसल पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से जमानिया से लेकर कर्मनाशा के तटवर्ती गांव तक खेतों की सिंचाई के लिए किसान इस नहर पर आश्रित रहते हैं। वर्तमान समय में धान की कटाई शुरु हो गई है। वहीं कुछ किसानों का धान पककर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। अभी खेतों को पानी की कोई आवश्यकता नहीं है। बावजूद इसके नहर में पूरी तरह से पानी भरे होने के कारण किसानों के खेतों में पानी जा रहा है। गहमर गांव निवासी किसान सुनील सिंह, अरुण सिंह उर्फ गुड्डू, रविंद्र सिंह, अवधेश राजभर, महामुनी राजभर, जनार्दन यादव, परशुराम चौबे, भगवान चौधरी, पप्पू बाबा, रमेश सिंह, हरि राम आदि ने चेताया कि अविलंब पानी बंद नहीं किया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। पूर्व ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली कुशवाहा ने बताया कि इस समय किसानों की फसल पूरी तरह से पककर तैयार है, ऐसे में पानी से फसल बर्बाद हो सकती है। इस संबंध में लघु डाल विभाग के अवर अभियंता हिमांशु कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व ही पानी बंद कर दिया गया है। नहर में बहाव है जो एक से दो दिन में खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed