{"_id":"5fbaa3938ebc3e9ba007da03","slug":"increase-in-sales-of-warm-clothes-as-winter-progresses-ghazipur-news-vns5595529100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी बढ़ते ही गर्म कपड़ों की बिक्री में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी बढ़ते ही गर्म कपड़ों की बिक्री में आई तेजी
विज्ञापन
मौधा। सर्दी बढ़ते ही इन दिनों गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। गर्म कपड़ों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों की भीड़ भी बाजारों में बढ़ने लगी है। हालांकि दिन में ठंडी हवाएं चलने से बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी में तेजी आई है। बच्चों के स्वेटर और जर्सी जमकर बिक रहे हैं।
दुकानदारों ने भी ऊनी कपड़ों का स्टाक मंगा लिया है। उनका कहना है कि छठ पर्व के बीत जाने के बाद गर्म कपड़ों की बिक्री में और तेजी आई है। महिलाएं फिलहाल कार्डिगन की खरीदारी पर ज्यादा जोर दे रही हैं। पुरुषों में ट्रैक सूट की मांग इन दिनों अधिक है। बाजार में गर्म बनियान और पजामी की बिक्री में भी तेजी आई है। सैदपुर, औडि़हार, अनौनी, खानपुर, भीमापार, मौधा, ऊचौरी, हसनपुर, भीतरी और मौधिया आदि बाजारों में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ जुटने से इन बाजारों की रौनक बढ़ी है।
ठंड का मौसम शुरू होते ही बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग अचानक ही बढ़ गई है। ठंड की वजह से गर्म कपड़ों का स्टाक दशहरा के तुरंत बाद ही मंगवा लिया था। ग्राहकों के लिये हर तरह का रेंज रखना भी जरूरी है। - अवधेश पांडेय, दुकानदार
विज्ञापन
आकर्षक जैकेट और स्वेटर की मांग भी इन दिनों बढ़ी है। पुलोवर की मांग कुछ ज्यादा ही है। क्योंकि इसमें टोप भी लगा रहता है। जो युवाओं को विशेष लुक प्रदान करता है। पुलोवर की मांग युवाओं में अधिक है।- अरविंद जायसवाल, दुकानदार
हमारे यहां जैकेट की पांच सौ से लेकर 6200 तक की रेंज उपलब्ध है। वहीं बच्चों की जैकेट तीन से 18 सौ तक में है। लेकिन जब से रेडीमेड स्वेटरों की मांग बढ़ी है। तब से दुकानों में ऊन की बिक्री पर असर पड़ा है। - अविनाश चंद्र जायसवाल, दुकानदार सैदपुर
लाकडाउन के चलते निम्न और मध्यम वर्गीय लोगों के हाथ पूरी तरह खाली हैं। इसके बावजूद लोग गर्म कपड़ों खरीद के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। कोरोना के चलते कीमतों में काफी रियायतें बरती है। - शशिकांत यादव, दुकानदार